चौदह साल के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने की खबर मिली तो भरत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राम और भरत के मिलन का भावुक दृश्य देखकर रामलीला में मौजूद दर्शक भी भावविभोर हो गए। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय हो गया।बृहस्पतिवार को प्राचीन श्री रामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में विभीषण के राजतिलक के बाद भरत मिलाप का.