सपा 2027 के विधानसभा चुनाव में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को भुनाकर भाजपा के वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। जिस राम मंदिर के निर्माण का राजनीतिक लाभ भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं मिला, उस मंदिर में चढ़ावा चोरी से उसे कितना नुकसान होगा, यह समय बताएगा। परंतु, मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी अवश्य इसे भगवा खेमे के विरुद्ध 'रामबाण' मानकर चल रही है।