लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को सुधार कार्य के कारण बिजली संकट रहेगा। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के काला काकड़ हाउस न्यू हैदराबाद के आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरनिया उपकेंद्र के सभी सेक्टर और मोहल्लों के उपभोक्ताओं की दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर-बी अलीगंज, चांदगंज गार्डन, फतेहपुर, बसंत पार्क, अलीगंज थाना व सीएमएस के आसपास सुबह 11.