प्रेमिका के साथ घूमने के लिए किशोर ने रची खुद के अपहरण की साजिश. पारा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय किशोर ने प्रेमिका के साथ घूमने और मौज-मस्ती के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। उसने मामा और एक महिला रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम न देने पर हत्या कर चेन्नई के जंगलों में शव तलाशने की धमकी.