हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के गोतावां गांव में रविवार सुबह एक ठेकेदार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की।थाना क्षेत्र के गोतावां गांव निवासी 26 वर्षीय अंकित सिंह ठेकेदारी करता था। परिजनों के अनुसार, उसने गांव के एक व्यक्ति से 10.