भाजपा विधायक से 2.50 करोड़ की ठगी के आरोपी दंपती गिरफ्तार. सुल्तानपुर के भाजपा विधायक विनोद सिंह से 2.50 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी दंपती को रविवार सुबह नरही से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने विधायक को सरकारी गोदामों के निर्माण का टेंडर दिलाने का झांसा दिया था। डीसीपी (मध्य) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरही निवासी शशांक पांडेय और उसकी पत्नी सोनी के रूप में हुई.