लखनऊ। विकासनगर इलाके में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सुशीला देवी (51) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मूलरूप से बाराबंकी के देवा खानवहा गांव निवासी सुशीला विकासनगर के सेक्टर-11 में झोपड़ी बनाकर रहती थीं। वह घरों में घरेलू काम करती थीं, जबकि उनके पति तेजपाल और दोनों बेटे गांव में रहते हैं। तेजपाल के मुताबिक, शनिवार शाम काम खत्म कर लौटते.