लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क से रोटरी डिस्ट्रिक्ट रैली निकाली गई। गो ग्रीन की थीम पर निकली इस रैली में 110 से अधिक कारों के काफिले में 12 विंटेज कारों ने हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली के जरिये हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए छोटे-छोटे.