लखनऊ। नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने और कटाई के बाद होने वाली बर्बादी कम करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने प्राकृतिक उपाय की संभावनाएं तलाशी हैं। वनस्पति विज्ञान और जैव रसायन विभाग के शोधकर्ताओं ने लौंग और लेमनग्रास से प्राप्त आवश्यक तेलों का इस्तेमाल कर नींबू में हरे रंग की फफूंद के संक्रमण को नियंत्रित करने का अध्ययन किया। प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों में दोनों तेलों ने.