यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास औद्योगिक सेक्टर 8 और 8डी के आंतरिक विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए डिजाइन, डेवलपमेंट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं, जहां 8,000 करोड़ से अधिक का निवेश और हजारों रोजगार के अवसर प्रस्तावित हैं।