दिल्ली में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान अचानक ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में हुए इस हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर. आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे दो मजदूर दबे हो सकते हैं. घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.