Bagpat News: दीपावली से पहले बागपत पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर उसे रोका और उसमें रखी 26 बोरियों से करीब पांच क्विंटल पटाखे बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों राजकुमार और प्रकाश से पूछताछ में पता चला कि पटाखे हरियाणा से लाए जा रहे थे और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में पहुंचाने की योजना थी।