कई सरकारी नौकरियों की परीक्षा देने के बाद भी सफल नहीं होने पर युवक ने अपनी पहचान ही बदल दी। उम्र करीब छह साल कम कर नए नाम से दोबारा पीईटी परीक्षा देने पहुंचा, लेकिन बायोमेट्रिक मिलान न होने पर पकड़ा गया। पहले उसे सॉल्वर समझा गया, बाद में पूछताछ में पूरी साजिश सामने आई। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी रजनीश शर्मा हाथरस के मुरसान का रहने वाला है।