इससे अलीगढ़ और हाथरस के आसपास की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सहित अन्य जानकारी अब इसी एप पर मिल सकेगी। अलीगढ़ मंडल का पहला कंटीन्यूस एंबीएंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग स्टेशन जल्द ही बनकर तैयार होगा। यह राष्ट्रीय स्तर पर संचालित समीर एप से जुड़ेगा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हाथरस के चंदपा थाने के सामने टीटीजेड क्षेत्र में इसकी स्थापना शुरू कराई है। इसका संयंत्र एक मसाला फैक्टरी के ऊपर स्थापित होगा।