भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन. 50 लोगों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की जान बचाने का अनमोल अवसर. जानें महत्व. भुरकुंडा: भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. शिविर का उद्घाटन सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने फीता काटकर किया. शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया.