कानपुर। स्वरूपनगर में रविवार शाम भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर कर दी। मधुराज हॉस्पिटल रोड, द चाट चौराहा, बेनाझाबर रोड से मोतीझील तक शाम सात बजे से रात नौ बजे तक वाहन रेंगते रहे। मरीजों को लेकर जा रहीं तीन एंबुलेंस सायरन बजाती हुई जाम में करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। एंबुलेंस को रास्ता न मिलना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सड़क से फुटपाथ तक.