राजधानी रॉयल्स अगला मुकाबला आज मैनपाट टाइटन्स से होगा. चक्रधर चैंपियंस का अगला मैच 26 अक्टूबर को मैनपाट टाइटन्स से है. रितेश तंबोली की रिपोर्ट. रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में कल खेले गए मुकाबले में राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को कड़े मुकाबले में 4-3 से मात दी.