उत्तराखंड की टोंस नदी में दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग-कयाकिंग स्पर्धा आयोजित होगी, जो साहसिक पर्यटन को नया आयाम देगी। यह आयोजन स्थानीय आर्थिकी को बढ़ावा देगा और सीमावर्ती क्षेत्रों को वैश्विक पहचान दिलाएगा। मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन नए और रोमांचक दौर से गुजर रहा है। नीती घाटी में एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन के जरिये दुर्गम व बर्फीली चोटियों पर देश-विदेश के धावकों को अपनी सहनशक्ति का अहसास कराने के बाद.