Dhanbad News: करकेंद नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पुटकी स्थित साईं मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सामूहिक गीत, अमृत वचन, बौद्धिक और प्रार्थना हुई। स्वयंसेवकों ने मिलकर खीर तैयार की और उसे खुले आसमान के नीचे रखा। बाद में खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा गया। नगर कार्यवाह मनोज साव सहित कई स्वयंसेवक उत्सव में शामिल हुए।, Dhanbad Hindi News - Hindustan.