धनबाद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एसएसएलएनटी अस्पताल को 50 बेड के अत्याधुनिक मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य पहुंच बढ़ाने हेतु नगरकियारी में नया पीएचसी बनेगा और सदर अस्पताल के इमरजेंसी विंग को भी मजबूत किया जाएगा।