नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले मनोज वर्मा पर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चस्पा किया. कैंसर पीड़िता से 5.60 लाख ठगे. आरोपित के खिलाफ भागलपुर के बाइपास और इशाकचक थाने में प्राथमिकी दर्ज है. बांका में भी मामले को लेकर जीरो एफआइआर दर्ज की गयी थी. बांका कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी मनोज वर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है.