Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अकलीमा हाईस्कूल मैदान में रविवार से तबलीगी जमात का तीन दिवसीय धार्मिक इज्तमा शुरू हुआ। कुरान पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि विभिन्न जिलों के उलेमाओं ने तकरीर की। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सीतामढ़ी समेत आसपास के क्षेत्रों से अकीदतमंद इसमें शामिल हो रहे हैं। पांच हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है। इज्तमा का समापन 27 अक्टूबर को दुआ के साथ होगा।, Muzaffarpur Hindi.