गाजियाबाद महानगर गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने दिल्ली में 1 नवंबर से बीएस-6 से नीचे के डीजल मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे ट्रांसपोर्टरों की आजीविका, औद्योगिक उत्पादन और माल की आपूर्ति पर गंभीर संकट आएगा। दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक नवंबर से BS-6 से नीचे के डीजल वाहनों पर रोक लगाई गई है।