मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़ी चांदी की शिला की प्रामाणिकता और खरीद के स्रोत की जांच अब पुलिस, आयकर और राज्य कर विभाग करेंगे। यह जांच अधिवक्ता मयंक शर्मा की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शुरू हुई है, जिसमें दिनेश फलाहारी के दावों पर सवाल उठाए गए हैं।