मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 134वां संस्करण सुना। उन्होंने इस कार्यक्रम को देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बताया और छात्राओं को पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहने को प्रेरित किया।