अलीगढ़ के छर्रा-अलीगढ़ मार्ग पर टिकटा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने छर्रा मंडी के आढ़ती और उनके भतीजे से तमंचे के बल पर साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। बदमाश उनकी बाइक भी ले गए थे, जिसे बाद में घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया; पुलिस मामले की जांच कर रही है।