बिहार के पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया है। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की टिप्पणी के जवाब में खरगे के बयान पर हंगामा हुआ। बीजेपी नेताओं ने बयान की आलोचना की और माफी की मांग उठाई। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई.