उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 175 से 200 विधानसभा सीटों की शुरुआती सूची सौंपी है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से सीटों के बंटवारे में उम्मीदवारों की जीत की संभावना को अहम मानने की बात सामने आई है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर 200 सीटों की मांग वाले पोस्टर.