प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में श्रीअन्न यानी Millets की खेती को बढ़ावा देने और पारंपरिक फसलों को नए अवसरों से जोड़ने की बात कही। मेघालय और नागालैंड में मिलेट्स की खेती को फिर से बढ़ावा देने के प्रयासों से किसानों की आय और स्थानीय मांग को प्रोत्साहन मिल रहा है। वहीं, e-Sanjeevani के जरिए देश में अब तक करीब 50 करोड़ टेली-कंसल्टेशन पूरे हो चुके हैं.