उत्तराखंड में ऋषिकेश चम्बा के बीच ताछिला-बेमर की ढलान पर बस के ब्रेक फेल हुये. ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला. टिहरी गढ़वाल: बॉबी देओल अभिनीत वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग टीम को लेकर जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गई. मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश और चम्बा के बीच ताछिला-बेमर का है. यहां ढलान पर अचानक टूरिस्ट बस के ब्रेक फेल हो गये.