Ranchi News: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग ने रांची के अंजुमन हॉल में ‘बात मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख सरवर पाल ने की। कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय से सीधा संवाद करना है। उन्होंने मदरसा बोर्ड, उर्दू एकेडमी, उर्दू शिक्षकों और हज हाउस से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत बताई।