नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। वह मूलरूप से अलीगढ़ जिले के पिसावा का रहने वाला है और वर्तमान में कुलेसरा गांव में किराये पर रह रहा है। पुलिस के मुताबिक, टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के लिए गश्त कर रही थी। इसी.