Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक महिला से टेलीग्राम पर निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5,87,895 रुपये ठग लिए गए। आरोपियों के कहने पर महिला ने क्रेडिट कार्ड से कई बार रकम जमा की। मुनाफे और निवेश की जानकारी न मिलने पर उसे ठगी का शक हुआ। पति की शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस लेनदेन और संबंधित खातों की जांच कर रही है।, Noida Hindi News.