मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी खरीद के GeM पोर्टल पर 1,134 करोड़ रुपये की खरीदी में करीब 250 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इस मामले में अब तक 392 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, जिनमें 7 बर्खास्त और 135 CMO भी शामिल हैं, साथ ही 80 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट हुए हैं।