Bhagalpur News: अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के सकरदीना में नूतन देवी ने पति, सास और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि मेला जाने से मना करने पर पति ने बहस और मारपीट की, जबकि अन्य परिजनों ने भी हमला किया। उन्होंने चांदी की चेन और बाजूबंद छीनने का भी आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही.