ठाकुरगंज में 'मां अगले बरस जल्दी आना' के नारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन. पारंपरिक रस्में, धुनुची नृत्य और भक्तिमय माहौल. ‘मां, अगले बरस जल्दी आना’ के जयकारों के बीच बुधवार को ठाकुरगंज में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया. इस दौरान मां दुर्गा को कंधे पर उठाकर विदाई देने की वर्षों पुरानी परंपरा निभाई गई.