मथुरा के बंगाली घाट इलाके में 85 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. वह घर में अकेली रहती थीं. उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि घर के अंदर खून भी पाया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है.